नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के IPL को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ट (पीसीबी) द्वारा शुरू किया गया PSL इस साल नए संकट में फंस गया है. बकौल पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी इस साल पीएसएल केवल दो शहरों – लाहौर और कराची में खेला जाएगा. यही नहीं मैच में स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे.

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि “हम पीएसएल को स्थगित करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हमारे पास पूरे साल में कोई और समय उपलब्ध नहीं है, इसलिए हमने पीएसएल को केवल कराची और लाहौर तक सीमित रखने का फैसला किया है और इसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी.”

हालांकि नकवी ने आधिकारिक तौर पर ईंधन संकट और खर्च में कटौती का हवाला दिया है, लेकिन गलियारों में चर्चा तेज है कि सीमा पर बढ़ते तालिबानी तनाव और सुरक्षा खतरों की वजह से पीसीएल को लेकर बंदिशें लगाई गई है.

पहले यह टूर्नामेंट मुल्तान, रावलपिंडी और पेशावर जैसे शहरों में भी होना था, लेकिन अब सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के नाम पर इसे सिर्फ दो वेन्यू तक सीमित कर दिया गया है. नकवी का कहना है कि अलग-अलग शहरों में टीम को ले जाना और सुरक्षा देना फिलहाल मुमकिन नहीं है. इवेंट सिर्फ लाहौर और कराची में आयोजित किया जाएगा.

बिकी टिकटों का क्या होगा?

हजारों फैंस टिकट खरीद चुके थे, वे गुस्से में हैं. पीसीबी ने वादा किया है कि अगले 72 घंटों में सभी के पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि बिना शोर-शराबे और बिना फैंस के, क्या पीएसएल अपनी चमक बचा पाएगा? सोशल मीडिया पर लोग इसे पाकिस्तान क्रिकेट की कंगाली का सबसे बड़ा सबूत बता रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m