लुधियाना। लुधियाना में विजिलेंस ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व CMD केडी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि उन पर करोड़ों रुपए के घोटाला करने का आरोप है, इसके आधार पर ही गिरफ्तारी की गई है। विजिलेंस ने इसके साथ ही तत्कालीन SDO संजीव प्रभाकर और बिल्डर अमित गर्ग को भी पकड़ा है।
जांच में सामने आया है कि तीनों ने मिलीभगत करके निजी हाउसिंग कालोनी बसंत सीटी में 10 करोड़ रुपए के सरकारी फंड खर्च कर 66 केवी सब स्टेशन लगवाया पर इस सब स्टेशन का पूरा खर्च बिल्डर अमित गर्ग को उठाना था।
विजिलेंस की जांच में PSPCL अधिकारियों और बिल्डर के बीच मिलीभगत भी सामने आई है। अब पूछताछ के बाद इस केस में कई जानकारी सामने आने की संभावना बनी हुई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

