जालंधर : पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को समय पर लागू नहीं किया गया है, जिसके विरोध में आउटसोर्स इम्प्लाइज फैडरेशन पंजाब (पी.एस.पी.सी.एल.) ने 16 जून से हड़ताल का ऐलान किया है। फैडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 जून तक कर्मचारियों को विभाग में सीधे कांट्रैक्ट पर लेने और वेतन वृद्धि की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो 16 जून से राज्यभर के आउटसोर्स कर्मचारी कामकाज बंद कर संघर्ष शुरू करेंगे, जबकि 17 जून को पटियाला में पक्का धरना लगाया जाएगा।
यह फैसला फैडरेशन की राज्य स्तरीय आपात बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रधान कुलजीत सिंह लौहका ने की। बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई है। इस बार में फैडरेशन नेताओं ने बताया कि 24 मई को सरकार और प्रबंधन ने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि 15 जून तक सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में सीधे कांट्रैक्ट पर लिया जाएगा और उनके वेतन में उचित वृद्धि की जायेगी लेकिन इस विषय में अब तक कुछ नहीं हुआ है।

लगाए यह आरोप बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया गया कि प्रबंधन पहले अपने प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारियों को सीधे कांट्रैक्ट पर लेने के लिए सहमत था, लेकिन अब पंजाब सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेश का हवाला देकर नई नीति के तहत कर्मचारियों को शामिल करने की बात कर रहा है। फैडरेशन ने इसे वादा खिलाफी करार देते हुए कहा कि किसी भी हालत में इस प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके तहत राज्य कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि 15 जून तक मांगें पूरी नहीं होतीं तो 16 जून से काम बंद कर प्रदर्शन, धरने और रोष मार्च शुरू किए जाएंगे।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
