मोहाली. भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने हाल ही में आप पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार के तथाकथित “बदलाव” के दावों की खोखली सच्चाई को उजागर करता है. प्रदेश अध्यक्ष ने पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले तथा फरीदकोट में फार्मेसी अधिकारियों की भर्ती के दौरान सामने आए हाई-टेक नकल कांड को लेकर ‘आप’ सरकार की कार्यप्रणाली और चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए.
ढिल्लों ने कहा कि PSSSB द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप-बी अधिकारियों की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी जांच किसी तरह की जानकारी और निष्कर्ष सामने नहीं आया है.उन्होंने कहा कि यह सरकार के भ्रष्टाचार और बड़ी प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है. सरकार ने लगभग एक लाख युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और अब पूरी तरह मौन साध रखा है.
इसी तरह ढिल्लों ने फरीदकोट के फार्मेसी भर्ती नकल कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों में पेन कैमरा और ब्लूटूथ उपकरणों के जरिए 3.5 लाख से 13 लाख रुपये तक वसूल कर सरकारी नौकरियां नीलाम की जा रही हैं. परीक्षा केंद्रों में जैमर तक उपलब्ध न होना सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलता है. उन्होंने सवाल किया कि हर बात पर “कट्टर ईमानदारी” का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर चुप क्यों हैं. उन्होंने मांग की कि पंजाब के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफा लिया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार की बेईमानी अब जनता के सामने आ चुकी है और पंजाब के लोग युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं.
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

