रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कोर्ट मैनेजर के लिए आयोजित परीक्षा में 56 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद चयनित 20 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें प्रवीण कुमार स्थान हासिल करने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय का आज दिल्ली दौरा… पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी…  रायपुर शहर जिला भाजपा का प्रशिक्षण आज और कल… नीट पेपर लीक मामले में AAP करेगी प्रदर्शन… सरकारी स्कूलों में फीस वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन… पढ़ें और भी खबरें

कोर्ट मैनेजर पद के लिए मुख्य परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित कर 27 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी किया गया था, जिसमें विज्ञापित पद का 3 गुना अर्थात् 66 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया जाना था, किन्तु वर्गवार / उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 56 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया.

कोर्ट मैनेजर पद के लिए 22 मई को साक्षात्कार आयोजित करने के बाद मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर कुल 22 पदों के विरूद्ध 20 पदों पर अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई है. उपरोक्त पदों से संबंधित चयन सूची / अनुपूरक सूची आयोग के वेबसाइट में www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H