नए साल का जश्न कुछ लोगों के लिए मातम में बदल गया। पंजाब के हाईवे पर एक के बाद एक 4 गाड़ियों की टक्कर हो गई। इन हादसों में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग डर गए और आसपास का माहौल चीख पुकार से गूंज उठा।
जानकारी के मुताबिक, जालंधर-पठानकोट हाईवे पर देर रात एक ट्रॉली पराली लेकर जा रही थी। इस दौरान गांव कुराला के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान ही वहां आ यही एक ट्रक ने 3 कारों को टक्कर मार दी। गाड़ी को संभालने का मौका भी नहीं मिला और टक्कर होने के कारण भरी चोट आई है।
सुबह-सुबह इन वाहनों को सड़क से हटाने के लिए JCB मशीन मंगवाई तो एक कार JCB मशीन से टकरा गई। इस एक जगह में ही लगातार एक एक करके हादसे हुए हैं, जिसके कारण यहां जाम लग गया है।

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 घायलों की पहचान उमीद सिंह और परवीन सिंह के रूप में हुई है। ये लोग राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे। घायलों को उपचार के लिए टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
- नई नवेली बहू की पहली यात्रा में मौत से सामना: चलती CNG कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से ऐसे बचीं 6 जानें
- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार पटना दौरे पर आएंगे नितिन नबीन, सदन की कार्यवाही में हो सकते हैं शामिल
- Car Caught Fire : चलती कार बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, देखें VIDEO
- UP Budget Session 2026 : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगी कार्यवाही, 11 फरवरी को पेश होगा बजट
- Rajasthan News: दरगाह निर्माण को लेकर आमने-सामने आए विधायक, भारी हंगामा; लैंड जिहाद के आरोप से बढ़ा तनाव

