नए साल का जश्न कुछ लोगों के लिए मातम में बदल गया। पंजाब के हाईवे पर एक के बाद एक 4 गाड़ियों की टक्कर हो गई। इन हादसों में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग डर गए और आसपास का माहौल चीख पुकार से गूंज उठा।
जानकारी के मुताबिक, जालंधर-पठानकोट हाईवे पर देर रात एक ट्रॉली पराली लेकर जा रही थी। इस दौरान गांव कुराला के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान ही वहां आ यही एक ट्रक ने 3 कारों को टक्कर मार दी। गाड़ी को संभालने का मौका भी नहीं मिला और टक्कर होने के कारण भरी चोट आई है।
सुबह-सुबह इन वाहनों को सड़क से हटाने के लिए JCB मशीन मंगवाई तो एक कार JCB मशीन से टकरा गई। इस एक जगह में ही लगातार एक एक करके हादसे हुए हैं, जिसके कारण यहां जाम लग गया है।

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 घायलों की पहचान उमीद सिंह और परवीन सिंह के रूप में हुई है। ये लोग राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे। घायलों को उपचार के लिए टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
- Meta ने मानी भारत सरकार की शर्त, अब पुलिस को सीधे मिलेगी CSEAM की जानकारी
- बच्चों को छोड़ पड़ोसी के साथ चली गई पत्नी, संदिग्ध हालात में हुई पति की मौत, अनाथ हुए बच्चे
- कांग्रेस नेता का बेटा और भाजपा कार्यकर्ता का घिनौना खेल: नाबालिग से दरिंदगी और गर्भपात, ‘हिंडन कैफे’ का संचालक भी अरेस्ट
- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने 11 सदस्यों को हाईकोर्ट जाने की दी अनुमति
- कानून का डर या रील्स का बुखार: हत्या के प्रयास के आरोपी ने पुलिस वैन में चढ़ते वक्त दिए धांसू स्वैग वाला पोज़, हाथ जेब में, चेहरे पर बेफिक्री और फिल्मी अंदाज वाली चाल


