गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। शहर के जेल रोड स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी वरुण महाजन के घर में निहंग सिखों के भेष में आए पांच हथियारबंद लुटेरों ने करीब 7 करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते लुटेरे घर में लगा CCTV का DVR और कारोबारी की कार भी ले उड़े।
पीड़ित कारोबारी की पत्नी नेहा महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जब ड्राइवर गाड़ियां साफ कर रहा था, तब निहंग के बाने में पांच लोग आए। उन्होंने ड्राइवर से कहा कि उन्हें परिवार से मिलना है क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के खिलाफ कुछ गलत पोस्ट किया है। जैसे ही वे अंदर दाखिल हुए, उन्होंने असलियत दिखाते हुए पूरे परिवार को गनपॉइंट पर ले लिया।
कमरे में बंधक बनाकर दी जान से मारने की धमकी
लुटेरों ने कारोबारी वरुण महाजन, उनकी पत्नी नेहा, ड्राइवर सरबजीत और दो बच्चों (क्रिश और शिखर) को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। बदमाशों ने बच्चों के सिर पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर घर की सारी चाबियां लूट लीं। अलमारियों में रखा सोना और कैश समेटने के बाद वे बड़े आराम से फरार हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, कुल नुकसान करीब 7 करोड़ रुपये का है।

सांसद रंधावा ने उठाए सवाल: जनता को मिले लाइसेंसी हथियार
वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरदासपुर आदित्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग अब अपने घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। मैं डीजीपी से अपील करता हूं कि सरकार आम जनता को आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार मुहैया कराए ताकि वे खुद को बचा सकें।
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
