खन्ना। खन्ना के गांव जगेड़ा से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। माता नैना देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन नहर में गिर गया, जिसमें लगभग 32 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।
गाड़ी के गिरने के बाद सभी तरफ अफरा तफरी मच गई। किसी तरह लोगों को निकालने की कोशिश की गई। इसके अलावा कई श्रद्धालु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मलेरकोटला के गांव माणकवाल के सरपंच केसर सिंह ने बताया कि गाड़ी में कुल 32 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 4 लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी श्रद्धालु अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
जानकारी के अनुसार, यह श्रद्धालु माता नैना देवी के दर्शन के लिए गए थे। जब वे माथा टेक कर मलेरकोटला की ओर वापस लौट रहे थे, तो बीती देर रात राड़ा साहिब से जगेड़ा पुल की ओर जाते समय उनकी गाड़ी नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और उसी समय बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
- ‘रंग-तरंग’ में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम, 1 से 3 सितंबर तक राजधानी में होगा आयोजन
- कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल
- ‘पत्नी से दिन-रात बनाए संबंध, अश्लील तस्वीरें ली’, भाइयों से प्रताड़ित शख्स ने किया सुसाइड, मौत से पहले आरोपियों की फांसी की मांग
- विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार 2026: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में अवॉर्ड, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन
- Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में अलग-अलग विभागों में निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


