चंडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बीते दिनों आप को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है. सांसदों की बगावत के बाद अब पंजाब में पार्टी को मजबूत बनाए रखने के लिए आलाकमान बड़ा कदम उठा सकती है.
उड़ती खबरों पर गौर करे तो
BJP के ‘ऑपरेशन लोटस’ से बचने के लिए AAP सरकार पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव ला सकती है. इससे आगे ऐसी स्थिति ना निर्मित हो, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि पार्टी ने नहीं की है.
जानकारी हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव का विशेष सत्र 1 मई को बुलाया गया है. यह असेंबली सेशन बुलाया तो श्रमिक दिवस के मौके पर गया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें बहुमत का प्रस्ताव लाया जाएगा. इसका फायदा यह है कि विधानसभा में एक बार बहुमत साबित होने के बाद अगले 6 महीने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार सुरक्षित हो जाएगी.
दरअसल, 7 राज्यसभा सांसदों के पाला बदलने के बाद पंजाब में विधायकों के भी पाला बदलने की खबर भी तेजी से फैल रही है, अगर ऐसे होता हैं तो पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए विशेष सत्र में प्रस्ताव लाकर पार्टी बहुमत पर मुहर लगाना चाहती है ताकि सियासी चिंता को संवैधानिक तरीके से खत्म किया जा सके.
सत्र से पहले मान कैबिनेट की बैठक
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सुबह भगवंत मान सरकार की कैबिनेट बैठक होगी. यह बैठक सुबह 9.30 बजे बुलाई गई है. विशेष सत्र अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर बुलाया गया है. हालांकि इसमें सरकार कॉन्फिडेंस मोशन भी ला सकती है.

पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने के बाद कुछ विधायकों के भी भाजपा में शामिल होने की खबर तेज होने लगी है, ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी को मजबूती देने के लिए यह किया जा सकता है.
इससे पहले भी अक्टूबर 2022 में सरकार कॉन्फिडेंस मोशन लाई थी जब आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर राज्य में ऑपरेशन लोटस के तहत विधायकों को तोड़ने की कोशिश के इल्जाम लगाए थे.
- “हर घर तिरंगा” अभियान के लिए प्रदेश समिति का किया गठन, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा- केशव प्रसाद मौर्य
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सरकार और IIT मद्रास के बीच ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू
- खनन माफिया का आतंक: पटवारी पर किया जानलेवा हमला, हाथ हुआ फ्रैक्चर
- बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी : कुबेर खजाने तक पहुंची SIT, नकदी, सोना-चांदी और अभिलेखों की हुई जांच


