चंडीगढ़। पंजाब से आप को फिर झटका मिलने के संकेत मिले हैं। इसका खुलासा खुद अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया है, उन्होंने बड़ा दावा सोशल मीडिया में किया है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पंजाब में और कमजोर होगी।
मजीठिया का बड़ा दावा
शिअद नेता ने कहा कि आप के दो सांसद और पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए यह दावा किया है कि आप को एक बार फिर से बड़ा झटका लगने वाला है।
शिरोमणि अकाली दल के महासचिव ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग करते हुए कहा, “एक और दिन, एक और विदाई की तैयारी… सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा के दो सांसद जल्द ही आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। ‘बार-बार उड़ान भरने वालों’ (पार्टी छोड़ने वालों) की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है।”

आम आदमी पार्टी ने अभी तक अकाली दल नेता के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।आप को होगा नुकसानइस राजनीतिक बदलाव का पंजाब की राजनीति में बड़ा असर देखने को मिलेगा। एक एक कर आप के सांसदों का साथ छोड़ने राजनीति जानकारों के अनुसार खतरनाक साबित हो सकता है। अब देखना है कि आखिरी आम आदमी पार्टी क्या कर सकती है और कैसे अपनी स्थिति को संभालने के लिए प्रयास कर सकती है। आपको बता दें बीते दिनों आप में एक प्रसिद्ध खिलाड़ी की एंट्री हुई है कयास लगाए जा रहे है कि अब पार्टी में कई नए लोगों के आने की संभावना बन रही है।
- 21 साल की पत्रकार से CA छात्रा तक, राजस्थान निकाय चुनाव में Gen Z के ये चेहरे
- लखनऊ में बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश! ANTF के हत्थे चढ़े 6 शातिर सप्लायर, ₹71 लाख की नशीली दवाओं का जखीरा सीज
- फुकेत-दिल्ली टर्बुलेंस केस: एयर इंडिया ने नशेबाज़ पायलट को किया बर्खास्त, नशे में उड़ा रहा था विमान
- खाटूश्यामजी जा रहे हैं? 17 KM तक गाड़ी बंद, VIP दर्शन भी नहीं होंगे
- मटकी फोड़ के दौरान नोटों की बारिश: युवाओं पर लुटाए गए सवा लाख रुपये!, VIDEO हुआ वायरल



