चंडीगढ़। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता Sanjeev Arora को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सुबह उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है।
कई शहरों में ED की रेड, वित्तीय लेनदेन जांच के घेरे में
सूत्रों के मुताबिक ईडी की कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, FEMA उल्लंघन, जमीन से जुड़े विवादों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जांच के तहत की गई। एजेंसी ने सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम में भी एक साथ छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में मंत्री संजीव अरोड़ा के परिवार से जुड़े कुछ लोग और उनकी कंपनी के दफ्तर भी शामिल हैं। कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड खंगाले गए हैं।
केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला
AAP के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में घर-घर इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है और लोग बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की भावनाओं को समझने में हमेशा नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर इसी तरह विपक्षी नेताओं पर ईडी की कार्रवाई जारी रही तो पंजाब में बीजेपी की सभी सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी।
राघव चड्ढा का बड़ा दावा
राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने का सपना दिखाने वाली सरकार ने राज्य को आर्थिक संकट में डाल दिया है।
उन्होंने दावा किया कि ईडी की कार्रवाई के दौरान 21 लाख रुपये खिड़की से फेंके जाने की जानकारी सामने आई है। चड्ढा ने कहा कि अगर पैसा ईमानदारी से कमाया गया होता तो कोई उसे इस तरह नहीं फेंकता। उन्होंने इसे जनता के विश्वास के साथ धोखा बताया।
भगवंत मान बोले- पंजाबियों को डराया नहीं जा सकता
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने मंत्री की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब से प्यार नहीं करती बल्कि नफरत करती है।
मान ने आरोप लगाया कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए करती है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में यह तीसरी बार है जब ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है, लेकिन एजेंसी को कुछ नहीं मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है और यहां लोगों को डराकर राजनीति नहीं की जा सकती।
संजय सिंह ने ED को बताया ‘सुपारी किलर’
AAP सांसद Sanjay Singh ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए बीजेपी के “सुपारी किलर” की तरह काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों तक कार्रवाई और सुर्खियों का दौर चलेगा, लेकिन आखिर में एजेंसी खाली हाथ लौटेगी।

हरपाल चीमा ने बताया राजनीति से प्रेरित कदम
पंजाब सरकार में मंत्री Harpal Singh Cheema ने भी ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों से पहले विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना बीजेपी की रणनीति बन चुकी है।
बीजेपी का पलटवार
बीजेपी नेता RP Singh ने आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के कई मंत्रियों पर पहले भी भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों के आरोप लग चुके हैं।
आरपी सिंह ने कहा कि जैसे ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होती है, AAP नेता ईडी पर सवाल उठाने लगते हैं।
- 475 करोड़ की ‘फैंटेसी ब्रा’: कहानी उस Fantasy Bra की जिसे पहनकर काइली जेनर छा गईं, पूरी दुनिया में हो रही इसकी चर्चा, जानें इसे कौन बनाता और खरीदता है?
- ‘रोशनी नहीं बुझने देंगे, कार्बाइड गन नहीं बिकने देंगे’: लल्लूराम डॉट कॉम की मुहिम, MP में पिछले साल 284 लोग हुए थे घायल, कई ने गंवाई आंखें
- Jamtada News : जामताड़ा में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- UP में सबसे बड़े घुसपैठिया उत्तराखंड के..! अखिलेश यादव के बयान पर धामी का करारा जवाब, कहा- पहले पिता ने गोली चलवाई अब पुत्र…
- क्या अब लैब में बन सकेगा असली सोना? पारे पर फ्यूजन न्यूट्रॉन का इस्तेमाल, Marathon Fusion ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया !

