लुधियाना: पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ भोला को लेकर खबर सामने आई है. उन्होंने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति (प्रिविलेज कमेटी) से हटा दिया गया है. पंजाब सरकार की ओर से इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. हालांकि, विधायक भोला ने इस फैसले को लेकर स्पष्ट किया है कि उन्होंने खुद विधानसभा स्पीकर से कमेटी में अपनी जगह किसी अन्य विधायक को शामिल करने का अनुरोध किया था.
जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने 21 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की, जिसे 22 अक्टूबर को पंजाब सरकार के असाधारण गजट में प्रकाशित किया गया. नोटिफिकेशन के मुताबिक, विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 183 के तहत दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला को वर्ष 2026-27 के शेष कार्यकाल के लिए विशेषाधिकार समिति की सदस्यता से हटाया गया है. यह फैसला 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा.
खबर यह भी है कि उक्त विधायक पिछले 4-5 महीनों से विशेषाधिकार समिति की बैठकों में शामिल नहीं हो पा रहे थे. एक यह अहम कारण है कि वह समिति से हटाने का मन बना लिए हों. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मुख्य कारण क्या है. उन्होंने विधानसभा स्पीकर से अनुरोध किया था कि उनकी जगह किसी अन्य विधायक को समिति में शामिल कर लिया जाए.
- टेंपो पलटने से दबकर मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, चालक फरार
- IPS अंकिता शर्मा के हर्ष फायरिंग का महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने किया समर्थन, कहा- नारी शक्ति और साहसी रक्षिका का प्रतीक
- Jharkhand Top News: डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी, JTET के 986 परीक्षा केंद्र तैयार, JPSC केस में पहली चार्जशीट, एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- मार्ग चौड़ीकरण काम में सुस्ती पड़ी महंगी: महापौर के आदेश के बाद ठेकेदार पर 5 लाख का जुर्माना, लोगों से अतिक्रमण न करने की अपील की
- बड़ी खबर: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, अश्वनी कुमार और पत्नी नीलम रानी 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में

