पटियाला. पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, जो बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे, पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। 24 घंटे बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है। पठानमाजरा को हरियाणा के करनाल जिले के डाबरी गांव में उनके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उनके समर्थकों द्वारा पुलिस पर की गई गोलीबारी और पथराव के बीच वे भाग निकले।
पटियाला अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के इंचार्ज प्रदीप बाजवा ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को पठानमाजरा को उनके रिश्तेदार के घर से हिरासत में लिया था। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका फायदा उठाकर विधायक फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पठानमाजरा और उनके समर्थक एक स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर भागे। एक पुलिसकर्मी ने वाहनों को रोकने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने विधायक के एक साथी बलविंदर सिंह को तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार किया और फॉर्च्यूनर कार जब्त कर ली, लेकिन विधायक दूसरी कार में भागने में सफल रहे।

बता दें कि पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में एक महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उनके साथ संबंध बनाए और 2021 में पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उनसे शादी की। महिला ने विधायक पर बलात्कार, धमकी देने और अश्लील सामग्री भेजने का भी आरोप लगाया।
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर
- किशनगंज में 10 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, गिरोह और सप्लाई चेन पर कसा शिकंजा
