जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी गुरुवार सुबह खत्म हो गई। यह कार्रवाई करीब 24 घंटे तक चली, जिससे राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है।बताया जा रहा है कि ED की टीम ने बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एक साथ जालंधर और गुरुग्राम में छापेमारी शुरू की थी।
इस दौरान कुल 9 ठिकानों को खंगाला गया, जिनमें जालंधर स्थित उनका आवास, लवली ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) का परिसर शामिल रहा।गुरुवार सुबह लगभग 8:15 बजे जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई समाप्त कर दी। इस दौरान अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की।सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े शक के आधार पर की गई है।

जांच के दौरान ED ने सांसद और उनके परिवार से जुड़े आर्थिक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया।हालांकि, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
- योगी आदित्यनाथ जी, आधी रात को…15 दलित-पिछड़े परिवारों के मकान और दुकानें तोड़ने पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
- UP चुनाव में जदयू की एंट्री, मंत्री श्रवण कुमार बोले- गठबंधन नहीं हुआ तो 50 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
- अमृतसर में 20 किलो हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी ड्रोन से भारत पहुंचाई गई थी नशे की खेप
- Haryana Top News : सोनीपत शिक्षा विभाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, SDO और JE 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गोहाना करंट हादसे में बड़ी लापरवाही का खुलासा, JE समेत तीन अधिकारी सस्पेंड, कुरुक्षेत्र में धान खरीद को लेकर किसानों का विरोध, शाहाबाद में तनाव समेत दिनभर की बड़ी खबरें…
- बिजली के तार जुड़े नहीं कि उड़ गए लाखों के पुर्जे: नल-जल योजना पर पड़ी चोरों की नजर, खेल देख पुलिस भी रह गई दंग



