पंजाब सरकार ने फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने शुक्रवार को 96 अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया, उनमें 9 IAS अधिकारी है। जबकि 87 PCS अधिकारी हैं।
इसमें IAS राजदीप सिंह बराड़ को अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास), बठिंडा और साथ ही अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, बठिंडा विकास प्राधिकरण लगाया गया है।









IAS रुबिंदरजीत सिंह बराड को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और साथ ही अतिरिक्त सचिव, एनआरआई मामले तथा अतिरिक्त सचिव, स्थानीय सरकार लगाया।



दिव्या पी को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) जालंधर, IAS विवेक कुमार मोदी को अतिरिक्त उपायुक्त बरनाला, IAS कृष्ण पाल राजपूत को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)। IAS डी गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) लागया गया है।
कृतिका गोयल को महल कलां का SDM लगाया गया है। दिव्या पी को ADC जालंधर (रूरल डेवलपमेंट) नियुक्त किया है।
वहीं, PCS अधिकारी पूनम प्रीत कौर को रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) पटियाला का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पटियाला आरटीओ का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।
- मसालों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, स्वाद और खुशबू रहेगी बरकरार
- केंद्र की परफॉर्मेंस रिपोर्ट में MP की शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल, एक भी जिला 60% से ऊपर नहीं, टॉपर सीधी भी सिर्फ 55.5% पर
- पंजाब में रोजगार क्रांति की रफ्तार तेज, 68 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी; कई विभागों में भर्ती जारी
- अपने गिरेबां में…ग्रेटर नोएडा में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री का पलटवार, जानिए ऐसा क्या कह गए दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’?
- गुरदासपुर में ड्रग और हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2.184 किलो हेरोइन व पिस्टल बरामद; दूसरे की तलाश जारी


