चंडीगढ़। पंजाब राजनीति में एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आया है जिसमें यहां पर बड़ा प्रशासनिक फिर बादल होने की खबर निकाल कर आई है मुख्यमंत्री भगवत मान ने बड़ा बदलाव करते हुए दो मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फेरबदल में डॉ. रवजोत और संजीव अरोड़ा को बेहद महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं, जिससे सरकार के आगामी कामकाज की दिशा स्पष्ट होती नजर आ रही है।
डॉ. रवजोत को मिली एनआरआई मंत्रालय की जिम्मेदारी
कैबिनेट के इस नए विस्तार और बदलाव में डॉ. रवजोत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें एनआरआई (NRI) मामलों का मंत्रालय दिया गया है। पंजाब जैसे राज्य के लिए यह विभाग अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां की एक बड़ी आबादी विदेशों में बसी हुई है।

लोकल बॉडी की जिम्मेदारी संभालेंगे संजीव अरोड़ा
इसी फेरबदल के दौरान संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडी (स्थानीय निकाय) मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। शहरों के विकास, बुनियादी ढांचे और नगर निगमों के कामकाज में सुधार लाने के लिए यह मंत्रालय बेहद प्रभावशाली माना जाता है। सूत्रों का कहना है कि संजीव अरोड़ा को यह जिम्मेदारी उनके प्रशासनिक अनुभव और सांगठनिक पकड़ के आधार पर दी गई है।
- 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह : छत्तौद गांव में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, 350 से अधिक महिलाएं हुई शामिल
- एमपी कांग्रेस संगठन में नियुक्ति: 41 नगर अध्यक्ष और 4 जिलों की कार्यकारिणी का ऐलान, एक क्लिक में यहां देखें पूरी सूची…
- कर्ज से परेशान युवक बना ATM चोर : Youtube से सीखी ट्रिक, गैस कटर लेकर एटीएम मशीन काटने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…
- तमिलनाडु में विराजमान अद्भुत दो मुखी हनुमान जी: एक नजर से मिटते रोग, दूसरी से बरसती कृपा
- पंजाब में फिर बदलेगा मौसम: 26 मार्च से बारिश, तेज हवाएं और आंधी का अलर्ट

