चंडीगढ़. पंजाब में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है बीते दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से हल्की निजात मिली लेकिन उसके बाद फिर से तापमान चढ़ने लगा लेकिन आने वाली 26 तारीख को लेकर फिर से मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है जिसके अनुसार एक बार फिर से पंजाब में फुहारे पढ़ सकती हैं आने वाले दिनों में फिर से बारिश की संभावना जताई गई है इसके साथ ही तेज हवा भी चलने कीउम्मीद है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम पूरी तरह से ड्राई रहेगा। किसी तरह का अलर्ट नहीं है, लेकिन 26 को मौसम में कुछ बदलाव आने की संभावना है. इस दिन को लेकर बिजली चमकने, आंधी और तेज हवाएं चलने संबंधी यलो अलर्ट है।
तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ होगी बारिश
इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू के आसपास आसमान में एक मौसम बदलने वाला सिस्टम बना हुआ है औ, जिसके असर से पंजाब में 26 मार्च से मौसम बदलना शुरू होगा और फिर 29 मार्च के आसपास एक और बदलाव आएगा, जिससे बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक होने की संभावना है।

इस दौरान पंजाब में 26 और 28 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

