अमृतसर : पंजाब में नगर परिषद चुनाव को लेकर अब माहौल बनाने लगा है.जल्दी ही चुनाव होने को है, इसी बीच नगर परिषद चुनावों से पहले, पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. पंजाब सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकारी (EO) रणदीप सिंह वड़ैच को नगर परिषद मजीठा के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है.
विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कार्यकारी अधिकारी रणदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से मजीठा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. बता दें कि रणदीप सिंह वर्तमान में नगर परिषद तरनतारन में भी तैनात हैं. इसी के साथ ही नगर परिषद मजीठा का अतिरिक्त प्रभार अब कार्यकारी अधिकारी अनिल चोपड़ा को उनकी वर्तमान तैनाती के साथ सौंप दिया गया है.

जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जारी आदेशों में अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह 18 मई या उससे पहले अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें।. बता दें कि ये निर्देश राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त एक सूचना के बाद जारी किए गए हैं.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
