पंजाब के कृषि मंत्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि गुरमीत सिंह खुडि्डयां को विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की यात्रा के लिए मंजूरी देने से मना कर दिया है। खुडि्डयां ने अधिकारियों के साथ मिलकर 29 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक अमेरिका के विस्कॉन्सिन में स्थित एबीएस ग्लोबल की लैब का दौरा करना था लेकिन विदेश मंत्रालय ने उन्हें मंजूरी नहीं दी गई है।
मंत्री अमेरिका के लैब से अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी लेना चाहते थे। इसके लिए इसके लिए उन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में ही अपनी यात्रा के लिए विदेश मंत्रायल को पत्र लिख दिया था लेकिन विदेश मंत्रालय ने इस पर मंजूरी देने से मना कर दिया।
लैब में जाकर कृषि मंत्री को पंजाब के डेयरी किसानों के लिए होल्स्टीन फ्रीजियन नस्ल वाली गायों के लिए सेक्स्ड सीमन प्राप्त करने के लिए समझौता करना था, लेकिन यह हो नहीं पाया।

ग्लोबल लैब बनाने की तैयारी
आपको बता दे कि डेयरी उद्योग को बढ़ने के लिए सरकार काम कर रही है। इस कड़ी में पंजाब सरकार एबीएस (ABS) ग्लोबल के साथ-साथ एचएफ नस्ल वाली गायों के लिए सेक्स्ड सीमेन प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रही थी। ज्यादातर डेयरी वाले किसान गिर या साहीवाल नस्लों की तुलना में एचएफ गायों को प्राथमिकता देते हैं इसका कारण है कि यह गाय प्रतिदिन 81 लीटर तक दूध देती हैं।
30 लाख गायों के लिए कृत्रिम गर्भाधान का प्रयोग भी होता है लेकिन सेक्स्ड सीमन सिर्फ अभी 1.5-1.75 लाख गायों के लिए उपलब्ध हैं। डेयरी विकास में आगे बढ़ने का यही तरीका है कि हर साल कम से कम 5 लाख गायों को सेक्स्ड सीमन प्राप्त किए जाए ताकि ज्यादा संख्या में यह गाय पैदा हों।
- गिरिराज सिंह का महबूबा मुफ्ती पर तीखा हमला, कहा- पीडीपी प्रमुख की मानसिकता अर्बन नक्सल जैसी
- 2014 से आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द… CM सोरेन का बड़ा ऐलान, देवेंद्र महतो ने जताया आभार; छात्र बोले- अभी भी कुछ बाकी है
- Jodhpur Nagar Nigam Election: आरक्षण लॉटरी ने बिगाड़ा दिग्गजों का गणित, कई मेयर दावेदारों को झटका
- एक को बचाने के चक्कर में बह गए चारों! फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा की तेज धारा में समाए 4 नौजवान, सर्च ऑपरेशन जारी
- कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरियों में भरकर ठिकाने लगाने की कर रहा था तैयारी, दूसरा बेटा पहुंचा तो मौके से हुआ फरार

