चंडीगढ़: पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े एक सक्रिय सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जो अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है। उसके पास से एक .32 बोर पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राजस्थान में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित था और उस पर इनाम भी घोषित था। लंबे समय से फरार यह शख्स अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था, जिससे उसे पकड़ना चुनौती बना हुआ था।
AGTF ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनियोजित ऑपरेशन चलाकर आरोपी को दबोचा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह Arju Bishnoi के संपर्क में था, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य माना जाता है। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क पंजाब, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में हथियारों की तस्करी, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। जांच एजेंसियां इस गैंग के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक’ खंगाल रही हैं, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
