नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी करमवीर सिंह को हिरासत में लिया है। कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद उसे नई दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, करमवीर सिंह अमेरिका में अनमोल बिश्नोई को लॉजिस्टिकल सपोर्ट और छिपने की जगह उपलब्ध कराने में शामिल रहा है। पंजाब पुलिस की कार्रवाई को विदेशों से संचालित आपराधिक नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
3 सितंबर को जारी किया गया था LOC
करमवीर सिंह पंजाब के एसएएस नगर स्थित स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज एक प्राथमिकी में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। AGTF पंजाब ने आरोपी के खिलाफ 3 सितंबर 2026 को लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।
कनाडा से डिपोर्ट होने के बाद जैसे ही करमवीर सिंह नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पुलिस ने LOC के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया।
हत्या से लेकर जबरन वसूली तक कई केस
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध समेत कई आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज रहे हैं।
DGP गौरव यादव बोले- अपराधियों को नहीं बख्शेंगे
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस विदेशों में बैठे या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

DGP ने स्पष्ट किया कि ऐसे आपराधिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और संगठित अपराध के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
- IND vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
