चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जेल से रिहाई के तुरंत बाद पार्टी एक्शन मोड में आ गई है. अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की कोर कमेटी की एक आपात और महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है.
यह बैठक कल सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल के मुख्य कार्यालय में होगी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में जेल से रिहा हुए बिक्रम सिंह मजीठिया भी शामिल हो सकते हैं.

7 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं मजीठिया
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रम सिंह मजीठिया बीते दिन (3 फरवरी) ही जमानत पर न्यू नाभा जेल से बाहर आए हैं. वे पिछले 7 महीनों से जेल में बंद थे. विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें 25 जून, 2025 को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था.
बैठक के सियासी मायने और 2027 का रोडमैप
हालांकि पार्टी की ओर से बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि मजीठिया की रिहाई के बाद पार्टी अपनी भावी रणनीति पर विचार करेगी.
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत

