मोहाली.मोहाली के खरड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल द्वारा आयोजित ‘पंजाब बचाओ’ रैली के दौरान सियासी पारा बढ़ता नजर आया. इस बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. साथ ही सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि राज्य में अगली अकाली सरकार बनने पर नयागांव को न्यू चंडीगढ़ के दायरे में शामिल किया जाएगा, जिससे इस इलाके की पुरानी और जटिल समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके. यह घोषणा पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है.
रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने राज्य के गरीबों, मजदूरों और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि गांवों में लंबे समय से लाल डोरे के भीतर या छोटी जमीनों पर घर बनाकर रह रहे गरीब परिवारों को दर-दर भटकने नहीं दिया जाएगा. अकाली दल की सरकार सत्ता में आते ही ऐसे परिवारों को उनकी जमीनों का पक्का मालिकाना हक दिलाने के लिए विशेष नियम बनाएगी और संपत्तियों की रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बिगड़ती बिजली व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के आभाव पर भी कड़े सवाल खड़े किए.
रैली के दौरान एनके शर्मा ने पिछली अकाली सरकारों के कामों को याद दिलाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चौड़ी सड़कें, थर्मल प्लांट, आईटी सिटी, मेडिसिटी और एजुकेशन सिटी जैसे दूरदर्शी प्रोजेक्ट धरातल पर उतारे गए थे, जबकि आज सरकारी स्कूलों से लेकर हर मोर्चे पर व्यवस्था पिछड़ रही है.
- ग्वार में फूल आए, लेकिन फलियां नहीं बनीं; इस कीट से 25% तक घट सकती है पैदावार
- भिवानी में 12 सितंबर को गूंजेगी भाई चमनजीत सिंह लाल की मधुर गुरबाणी
- हल्द्वानी में शहीदों को नमन, धामी का बड़ा संदेश- परिजनों के सम्मान और कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध
- ‘मुर्दों की जमीन पर भी खा गए मलाई!’ CM के गढ़ में फूटा अजय राय का गुस्सा; बोले- राजघाट हादसा नहीं, हत्या है
- धरने से पहले चांग स्कूल का टेंडर, 287 बेटियों के लिए CJP ने रखा अगला अल्टीमेटम



