लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने बेहतरीन पहल की है। इसके जरिए अब एंबुलेंस और दूसरी इमरजैंसी गाड़ियों को हर चौक चौराहों में रुकना नहीं पड़ेगा, बल्कि उनके लिए पुलिस ग्रीन कोरिडोर नाम से एक सिस्टम शुरू कर रही है, जिसमें उन गाड़ियों को सिर्फ ग्रीन लाइट ही मिलेगी। इससे समय की बड़ी बचत होगी साथ ही मरीज को आराम भी मिलेगा।
जानकारी के अनुसार इस सिस्टम को शहर के महत्वपूर्ण रास्तों पर पहले लागू किया जाएगा। इस सिस्टम की खास बात यह है कि पुलिस को कंट्रोल रुम में बैठे ही इमरजैंसी गाड़ियों की जानकारी मिलेगी और वे एक बटन दबाएंगे, उस रास्ते की सभी लाइटे ग्रीन हो जाएंगी। इसके लिए पुलिस को बार बार वायरलेस का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। इस बारे में जालंधर के पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे मरीजों या ट्रांसप्लांट के लिए लाए जा रहे अंगो को ले जाने वाली गाड़ियों को बिना रुकावट के रास्ता मिल जाएगा।

जानकारी के अनुसार लुधियाना में ITMS के तहत 42 चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं। ये लाइटें सेंसर से रियल-टाइम ट्रैफिक फ्लो के आधार पर टाइमिंग को एडजस्ट करती हैं। ट्रायल सफल होने के बाद इसे शहर के दूसरे हिस्सों में भी लागू किया जाएगा।
- गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी और अधिक वसूलीः कलेक्टर ने बनाई विशेष जांच टीम, रोजाना स्टॉक की करेंगे जांच, हर दिन देनी होगी रिपोर्ट
- CG Crime : महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
- बेगूसराय में भीषण अग्निकांड, तीन घर जलकर राख, 25 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान
- ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: होर्मुज के पास लड़ाकू विमान A-10 मार गिराने का दावा, ट्रंप बोले-“यह युद्ध है”
- कंस वध मेला में अश्लील डांस: बार बालाओं ने लगाए ठुमके, फूहड़ आयोजन में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी पर लोगों ने न्यौछावर किए पैसे

