अमृतसर : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल की है, थाना घरिंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाया है, जिसके अंतर्गत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यह बड़ी खेप बरामद की गई. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. अनुमान है कि यह हेरोइन की सप्लाई पाकिस्तान से हुई है, जिसे ड्रोन के जरिए पंजाब भेजा गया होगा.
तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हेरोइन की पैकिंग से लग रहा है कि यह ड्रोन के जरिए ही भेजी गई है. पीले रंग के पैकेट में इसे बड़े ही सावधानी के साथ पैक किया गया है.
इसके पहले भी पंजाब और पाकिस्तान सीमा पर कई बार ऐसे पैकेट मिले हैं, जो पाकिस्तान से भेजी जाती थी. इस हेरोइन के पैकेट मिलने के बाद पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था.
जांच एजेंसियां इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई हैं. पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा.
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी प्रकार की नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें.
- अभिजीत दीपके को राहुल गांधी का साथ मिलाः सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल की सजा पर उठाए सवाल, कहा- ‘भले ही बैनर अलग हों लेकिन…’
- वैशाली नाव हादसा: कैबिनेट बैठक छोड़ पटना पहुंचे चिराग पासवान, पीड़ित परिवारों को लेकर कही ये बात
- OBC आरक्षण पर सियासी घमासान! 50-50 फॉर्मूले से निकलेगा रास्ता? SC और विधानसभा को लेकर सरकार का नया प्लान, क्या मिलेगी कामयाबी?
- Bastar News Update : फूल रथ की परिक्रमा के साथ बस्तर दशहरा की परंपरा जीवंत…मुआवजे पर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान… बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
- गोलबाजार अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त: अब और मोहलत नहीं, 19 नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई

