तरनतारन। तरनतारन जिले के पट्टी कोर्ट परिसर से बड़ी खबर सामने आई है जहां सोमवार सुबह सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने खुद पर गोली चला ली .घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खबर है कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके बाद उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार लिया.
घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे. इसके अलावा सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि घटना के पीछे का सही कारण पता चल पाए.
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन तरनतारन निवासी सहायक उप निरीक्षक गुरमीत सिंह की पिछले कुछ दिनों से पट्टी कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगी हुई थी. सोमवार सुबह भी वह निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी के लिए पहुंचे थे, उनके मन में क्या चला यह नहीं पता चला, कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के पास खड़े गुरमीत सिंह ने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और कथित रूप से खुद पर गोली चला दी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने कनपटी पर गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन उसी दौरान हाथ फिसल जाने से गोली चेहरे के निचले हिस्से और जबड़े के पास जा लगी. फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

हालांकि प्रारंभिक स्तर पर यह चर्चा है कि एएसआई पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या ड्यूटी संबंधी दबाव का सामना कर रहे थे. पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
