चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा में बाढ़ के मुद्दे पर बुलाए गए विशेष सत्र के पहले दिन करीब छह घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष के हर आरोप का जवाब दिया और केंद्र सरकार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, और हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला। सत्र को सोमवार, 29 सितंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
अपने भाषण की शुरुआत में भगवंत मान ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “जितनी बुद्धि होती है, उतनी ही बात करते हैं। ये लोग आपदा में भी अवसर तलाशते हैं और मुझे गालियां देते रहते हैं।” उन्होंने विपक्ष पर बाढ़ जैसे संकट में भी राजनीति करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी को Z-प्लस सुरक्षा दी गई है। रावी नदी तेजी से बह रही थी। अगर वे बह गए होते, तो ये लोग कहते कि राहुल गांधी को पाकिस्तान भेज दिया गया।” इस बयान से सदन में हल्की हंसी भी छा गई।
मान ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने 1,600 करोड़ रुपये की राहत राशि का ऐलान किया, लेकिन 2,305 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अगर इसे बांटा जाए, तो हर गांव को 80 लाख रुपये भी नहीं मिलेंगे। नुकसान की भरपाई कैसे होगी?” उन्होंने केंद्र सरकार पर 25 साल में राज्य आपदा कोष में केवल 6,900 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया और कहा कि बाकी फंड पंजाब सरकार ने दिए। उन्होंने केंद्र पर फंड हेराफेरी का इल्जाम लगाने वालों को भी आड़े हाथों लिया।

मान ने केंद्रीय मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा, “दिल्ली से आए, पजामे ऊपर चढ़ाए, फोटो खिंचवाए और चले गए।” उन्होंने केंद्र सरकार पर बाढ़ प्रभावितों की मदद में गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया। बाढ़ राहत फंड के दुरुपयोग के आरोपों पर मान ने कहा, “CSR फंड मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए नहीं भेजे जा सकते। सांसद केवल 20 लाख रुपये का योगदान दे सकते हैं। हमने जो सोसाइटी बनाई है, वह वित्त मंत्रालय के अधीन है और हम इसकी निगरानी खुद करेंगे।”
- UP Weather Today: फिर एक्टिव होगा मानसून, उमसभरी गर्मी से जल्द लोगों को मिलेगी राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- MP MORNING NEWS: निवाड़ी को 193 करोड़ की सौगात देंगे CM मोहन, दतिया उपचुनाव में ‘शिव-दिग्गी’ का प्रचार
- 26 July 2026 Panchang: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त
- Bihar weather news: 17 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट
- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- यह जीत उन 21 बेटों-बेटियों के नाम, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- सत्ता के घमंड को चकनाचूर करने तक संघर्ष जारी रहेगा

