चंडीगढ़. पंजाब में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एजेंडा तैयार कर लिया है. इस चुनावी अभियान की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे से होगी. दिल्ली में हुई बैठक में चुनावी एजेंडा तैयार किया है, जिसके अनुसार अब पंजाब कांग्रेस आगे बढ़ाने वाली है.
कांग्रेस एक बार फिर से राहुल गांधी के चेहरे के साथ ही चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, इसकी कैंपेनिंग भी उसी के साथ होगी. राहुल गांधी पंजाब पहुंचकर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे और इसके बाद पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करेंगे. राहुल गांधी के इस दौरे के जरिए राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चुनावी जोश बढ़ाने की है तैयारी में पार्टी है.
पार्टी में चल रही गुटबाजी में राहुल की एंट्री
आपको बता दें कि कांग्रेस में आई फूट को लेकर अब कांग्रेस हाई कमान गंभीर हो गईं है. लगातार चेतावनी देने के बाद भी चन्नी और वडिंग दो गुट के लोग अपनी गुटबाजी जारी रखे हैं, इससे देखते हुए अब राहुल गांधी खुद पंजाब आ कर इसे खत्म करने की कोशिश में हैं. इसके साथ ही पार्टी के हर वर्ग के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे. पार्टी में भितरघात, पार्टी छोड़ने वालों पर अब कांग्रेस पार्टी बारीकी से काम करने वाली है.

अनुमान है कि राहुल गांधी के दौरे पर कई जगहों में सभाएं भी आयोजित की सकती हैं जिससे आम जनता का रुझान भी बढ़ेगा, हालांकि इस बात को लेकर अभी पंजाब कांग्रेस के तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया नहीं. सूत्रों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बैठकें करने की भी संभावना है. इन बैठकों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है.
- एकलव्य खेल परिसर में आदिवासी खिलाड़ियों को नहीं मिल रही जरूरी सुविधाएं? डाइट, खेल सामग्री और बुनियादी जरूरतों की कमी को लेकर की शिकायत, कलेक्टर बोले- कराएंगे जांच
- 2027 की चुनावी तैयारी शुरू? सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं में को दिया मंत्र, अलीगढ़ में ASP ने बनाई खास रणनीति
- बोरे में किडनैपिंग की कहानी निकली झूठी: भाई के साथ विवाद में समझौता के लिए रची थी साजिश, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
- MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 137 से ज्यादा अफसरों का तबादला, IPS समेत कई अधिकारी हुए इधर से उधर
- Women’s Asia Cup 2026 Final: भारत ने श्रीलंका से पिछली हार का बदला किया पूरा, फाइनल में 72 रन से रौंदा, 8वीं बार जीता खिताब



