पटियाला: भारतीय जनता पार्टी पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. इसके लिए अब मैदानी स्तर पर काम किया जा रहा है. BJP के महासचिव(संगठन) बी.एल. संतोष ने आज पटियाला में पहली ज़ोनल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और BJP इस बदलाव को हकीकत में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है.
बी.एल. संतोष सोमवार से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरे में पंजाब के अलग-अलग इलाकों में BJP नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ ज़ोनल बैठ कि जाएगी. इस दौरान पार्टी की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एजेंडा भी तैयार किया जाएगा. कार्यकर्ताओं से बात कर हर पहलुओ में चर्चा की जाएगी. आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें है, अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव है. जिसको लेकर भाजपा अब तैयारी कर रही है.
बीजेपी के महासचिव बी.एल. संतोष के दौरे का मुख्य उद्देश्य पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन के कामकाज की समीक्षा करना है. साथ ही जमीनी स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों को किए जाने पर जोर दिया जा रहा है. बीजेपी का यह कदम प्रदेश में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
- तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला, गर्दनीबाग में पीडीएस डीलरों के समर्थन में उतरे नेता प्रतिपक्ष
- ‘सस्पेंशन नहीं, FIR चाहिए! श्योपुर कलेक्ट्रेट के सामने Gen-Alpha छात्राओं का उग्र प्रदर्शन
- Sub-Engineer Posting List: PHE विभाग में 111 उप अभियंताओं को मिली नियुक्ति, डिप्टी CM साव बोले- जल जीवन मिशन को मिलेगी रफ्तार
- CJP का 5 सितंबर को फिर दिल्ली मार्च: कहा- छात्रों पर दर्ज केस खत्म नहीं हुए, छात्रों के परिजन भी होंगे शामिल
- झारखंड के शहरों में स्वच्छता अभियान को मिलेगी रफ्तार, 165 करोड़ से होंगे हजारों काम


