चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में आज केंद्र सरकार और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस ट्रेड डील पर तीखा हमला बोलते हुए सदन में एक निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस समझौते को किसानों के लिए विनाशकारी करार दिया है.
सीएम मान ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई यह ट्रेड डील भारतीय खेती और किसानों के लिए तीन कृषि कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस समझौते के जरिए किसानों से पुराने आंदोलन का बदला लेना चाहती है।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बीज एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बीज उत्पादकों और स्थानीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी, अब वेस्ट इंडिया कंपनी आएगी। भारत के फैसले अब ट्रंप (Donald Trump) करेंगे।
भगवंत मान ने केंद्र की विदेश नीति को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि देश विश्व गुरु बनते-बनते विश्व चेला बन गया है। उन्होंने गिरते रुपये और तेल की बढ़ती कीमतों के लिए भी केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।

सीएम ने सदन को बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बजट घटाकर अब केवल 7 फीसदी कर दिया है, जो दर्शाता है कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है।
विधानसभा में इस मुद्दे पर हुई बहस के बाद, सभी सदस्यों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ट्रेड डील के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे देश और किसानी के हितों को इस तरह बिकने नहीं देंगे और केंद्र के इन किसान विरोधी फैसलों का विरोध जारी रहेगा।
- इस महान राज्य को केरलम पुकार रही है..एर्नाकुलम में बोले पीएम मोदी, कहा – “युवाओं की क्षमता पर कांग्रेस को भरोसा नहीं”, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
- Soya Chilli Recipe : घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल सोया चिली, अंदर से जूसी और बाहर से लगेगी क्रिस्प …
- शिवरीनारायण के विकास के लिए सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से प्रतिनिधिमंडल ने की केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से मुलाकात…
- दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने दागे 2 ड्रोन, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल
- ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: राज्य के सभी 30 जिलों में शुरू होंगे MSME ई-पार्क, युवाओं को मिलेगा रोजगार

