अमृतसर. मनरेगा की जगह लाए गए नए विकसित भारत जी-राम-जी कानून को लेकर मंगलवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मंगलवार को चर्चा हुई।
भाजपा को छोड़कर सभी दलों के नेताओं ने केंद्र के निर्णय का विरोध किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा मनरेगा को चालू रखने और इसमें केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों के विरोध में पेश किए गए प्रस्ताव प्रस्ताव को ध्वनि मत से पास कर दिया गया।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने मनरेगा को खत्म कर दलितों और गरीबों के रोजगार की गारंटी छीन ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस फैसले के जरिए समाज के सबसे कमजोर वर्गों के हक पर सीधा हमला किया है।

3 महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पारित किए गए
चंडीगढ़ पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान द इंडियन स्टांप (पंजाब द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025, पंजाब आबादी देह (रिकॉर्ड ऑफ राइट्स) संशोधन विधेयक 2025 और पंजाब भूमि राजस्व (संशोधन) विधेयक 2025 को सदन में रखा। इन सभी को हाउस ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
