श्री मुक्तसर साहिब: शिरोमणि अकाली दल की ओर से 6 अप्रैल को श्री मुक्तसर साहिब में ‘पंजाब बचाओ रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इस रैली को पार्टी अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुक्तसर के मलोट रोड स्थित भाई महा सिंह दीवान हाल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता शिअद के जिला प्रधान और पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 6 अप्रैल की रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे वर्करों ने यह साफ कर दिया है कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बरकंदी ने बताया कि यह रैली मलोट रोड बाईपास स्थित मेला माघी वाली जगह पर आयोजित होगी, जहां हर साल माघी सम्मेलन भी होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को रैली की जानकारी दें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के हितों की रक्षा करनी है और राज्य को मौजूदा परिस्थितियों से बचाना है, तो शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली की तैयारियों में पूरी तरह जुट जाएं और तब तक किसी भी तरह की छुट्टी न लें।
बरकंदी ने यह भी कहा कि इस रैली के बाद पार्टी आगामी चुनावों की तैयारियों को और तेज करेगी। उनके अनुसार रैली के बाद कार्यकर्ता थोड़े समय के लिए विश्राम कर सकते हैं, लेकिन उसके बाद सभी को पूरी तरह चुनावी अभियान में सक्रिय होना होगा।

बैठक में महिला अकाली दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरगोबिंद कौर, जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला, हरपाल सिंह बेदी, गुरदीप सिंह मड़मल्लू, हीरा सिंह चडेवान, नवतेज काउनी, जगतार सिंह पप्पी थांदेवाला, टेक चंद बत्तरा, बलदेव सिंह बल्लमगढ़, सुरिंदर सिंह छिंदी, जगवंत सिंह लंबी और चरनजीत सक्कांवाली समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन बिंदर गोनियाणा ने किया। नेताओं ने भरोसा जताया कि 6 अप्रैल की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और यह पार्टी के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन साबित होगी।
- Rang Panchami 2026 : रंग पंचमी पर भक्तों के साथ होली खेलने आते हैं देवी-देवता …
- नव वर्ष पर अयोध्या में होने जा रहा भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल, श्रीराम यंत्र और श्रीराम नाम मंदिर की करेंगी स्थापना
- पाकिस्तान में ढेर किए गए 15 आतंकी: सेना को मिली थी खुफिया जानकारी, दो अलग-अलग कार्रवाई में चला ऑपरेशन
- Rajasthan News: बेटी होना मेरा दोष है? नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी पिता की उम्रकैद बरकरार
- अफीम की खेती की इनसाइड स्टोरी: होलिका दहन के एक दिन पहले कंटेनर में छिपाकर किया अफीम की बीज का परिवहन, बाउंसर करते थे खेतों की सुरक्षा, बच्चों ने ऐसे किया खुलासा…
