बाबा बागेश्वर महाराज एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्हें पंजाब के एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके पहले भी बागेश्वर बाबा को कई लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
18 मार्च को मुरादाबाद में धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने अपने लगाए गए दरबार में कहा था कि हरिहर मंदिर में भी पूजा होनी चाहिए। मंदिर में अभिषेक और रुद्राभिषेक होना चाहिए। उनका बयान विवादित नहीं था क्योंकि बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में हरिहर मंदिर का जिक्र किया था। धीरेंद्र शास्त्री ने कलकी धाम संभल (यूपी) का जिक्र किया है। लेकिन इस पूरे बयान को पंजाब के सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने इसे अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल से जोड़ दिया। बरजिंदर ने कई बातें कही है। उसने पंडित शास्त्री को धमकी दी कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है और चाहे जैसे मर्जी, उन्हें मार डालेंगे। परवाना ने पंडित शास्त्री को पंजाब आने तक की चुनौती दे डाली।

गोल्डन टेंपल में पहनी थी पगड़ी
बाबा धीरेंद्र शास्त्री साल 2023 अक्तूबर में श्री हरमंदिर साहिब आए थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने पीली पगड़ी पहनी हुई थी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि मैंने आज पगड़ी पहनी है, यह पंजाब की परम्परा है। मुझे पंजाब आकर बहुत अच्छा लगा। उनकी यह तस्वीर बहुत वायरल हुई थी।
- पानीपत में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त
- धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला : 1 करोड़ से ज्यादा का धान और बारदाना का गबन, दो गिरफ्तार
- मौत बनकर दौड़ी यात्री बस! सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी, 30 से ज्यादा घायल, 6 की हालत नाजुक
- न उम्मीदवार, न पार्टी का चुनाव चिह्न… कहीं भरी तो कहीं खाली कुर्सी पर लग रही मुहर! यहां हो रहा अनोखा इलेक्शन
- शरद पवार की दो दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, PM मोदी ने हाल पूछा, कहा- ‘हमें मार्गदर्शन करते रहें’

