अमृतसर। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है. इसका असर पूरे पंजाब में नज़र आएगा. वहीं सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की जा रही है,जो हुड़दंगियों पर कार्यवाही करेंगे.
बंद सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित है. इसका असर बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कालेज और सार्वजनिक परिवहन पर दिख सकता है, वहीं आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया है.
मोर्चा नेताओं के मुताबिक 21 अगस्त को सुबह से शाम तक पंजाब भर में बाजार, दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और निजी कार्यालय बंद रहेंगे. इस दौरान सभी सामाजिक, धार्मिक और बिजनेस संगठनों से बंद का समर्थन करने की अपील की गई है. सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है. मोर्चा पहले भी टोल प्लाजा फ्री करवा चुका है, इसलिए टोल बैरियर पर भी प्रदर्शन की आशंका है. यही कारण है कि अनावश्यक यात्रा को कल के लिए टाल देना चाहिए. ऐसे में घर से निकलने से पहले लोग अपने क्षेत्र की स्थिति और यातायात व्यवस्था की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए.
पुलिस अलर्ट पर
बंद का असर पूरे पंजाब में देखने को मिलेगा ऐसे में पुलिस बल सभी बड़े शहरों और प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के निर्देश पुलिस टीम को दिया गया है. वहीं बेवजह के हुड़दंग करने वालों पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा. बेवजह हंगामा करने वाले और जबरदस्ती दुकानों को बंद करवाने वालों पर भी सख्ती की जाएगी.
- iQOO 15R पर Amazon Sale में बड़ी छूट, 7600mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस है फोन
- ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई: खेतों के बीच उगाया गया 24 करोड़ का गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार
- अहमदाबाद: दिवाली से पहले मनपा का कड़ा रुख, नियमों की अनदेखी करने वाली मिठाई-नमकीन की चार इकाइयां सील
- मंदोदरी चौधरी अब रुद्र जाट के नाम से जानी जाएंगी, राजस्थान सरकार ने PTI को दी लिंग परिवर्तन को मंजूरी
- असली संसद में वॉकआउट, घर में मॉक पार्लियामेंट! अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज

