चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को पंजाब में कानून-व्यवस्था की चिंताजनक गिरावट की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। पिछले 3 दिनों में राज्य 3 हत्याओं से दहल गया है। पंजाब को भय और असुरक्षा की ओर धकेला जा रहा है। अपराधी तत्व बेखौफ होकर काम कर रहे हैं, जबकि सरकार कानून का राज कायम करने में विफल रही है।
बाजवा ने गांव मानूके में एक पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की दिन दिहाड़े हुई हत्या किया। उन्होंने बताया कि हमलावर इतने निर्भीक थे कि वे पीड़ित के घर तक गाड़ी चलाकर पहुंचे और परिवार को हत्या की सूचना देते हुए शव ले जाने को कहा। अमृतसर में’ आप’ सरपंच को विवाह समारोह में गोली मार दी गई।
उन्होंने मोगा के भिंडर कलां गांव में युवा कांग्रेस नेता उमरसीर सिंह उर्फ शीरा भिंडर की हत्या का भी हवाला दिया, जिन्हें ब्लॉक समिति चुनावों में’ आप’ उम्मीदवार की हार सुनिश्चित करने के बाद कथित रूप से धमकियां मिली थीं।

बाजवा ने कहा कि पंजाब धीरे-धीरे गैंगलैंड शासन की ओर फिसल रहा है। सरकार लोगों की सुरक्षा करने में अक्षम साबित हुई है। बाजवा ने कहा कि जवाबदेही को अब और टाला नहीं जा सकता।
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं

