चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। कहा गया कि जब सीएम अब कह रहे हैं कि पंजाब में तेल-गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर विधानसभा में केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव किस सोच के तहत पास किया गया था।
सीएम को तुरंत प्रधानमंत्री और पंजाब के लोगों से माफी मांगना चाहिए। क्योंकि आप सरकार द्वारा पैदा किए गए भ्रम के कारण राज्य में तेल-गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लोग जमाखोरी करने लगे थे, जबकि वास्तव में तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित नहीं है।

जाखड़ ने कहा कि आज भारत सरकार की विदेश और व्यापार नीति की सफलता के कारण देश में लगातार कच्चा तेल-गैस आ रही है और कहीं कोई कमी नहीं है। जैसे सीएम को आपदा राहत फंड के 13 हजार करोड़ खजाने में होने की जानकारी 6 माह बाद हुई, वैसे इस मामले में भी 15 दिन बाद उन्हें समझ आया कि प्रधानमंत्री देश की जरूरतों को संभालने में सक्षम हैं और तेल-गैस की कोई कमी नहीं है।
- हमारा मेनिफेस्टो हीरो और हीरोइन दोनों..महिलाओं को कैश नहीं 8,000 का कूपन देगी स्टालिन सरकार, कहा – वॉशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज या मिक्सी कुछ भी खरीदो
- मुजफ्फरपुर में गिट्टी-बालू कारोबारी की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर फिल्मी स्टाइल में मारी गोली
- बंगाल में BJP ने चुनाव आयोग को आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई, कहा- बीजेपी समर्थक मतदाताओं खुलेआम धमकाया और निशाना बनाया जा रहा
- बीजू पटनायक विवाद पर निशिकांत दुबे का यू-टर्न, कहा-नेहरू-गांधी परिवार पर था निशाना
- CG To Delhi-Kolkata Flight : अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू, CM साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

