चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावी रंग अब नजर आने लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 से 22 जून तक तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला पंजाब दौरा होगा। उनके इस दौरे से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.
जानकारी के अनुसार नितिन नबीन अपने पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे। 20 जून को अमृतसर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दुर्ग्याणा मंदिर और जलियांवाला बाग का भी जा सकते हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आपको बता दें कि नितिन नबीन इस दौरे में पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जमीनी हालात पर चर्चा की जाएगी। वहीं पंजाब में भाजपा की स्थिति पर भी बात हो सकती है।

तैयारियां जोरों पर
भाजपा नेताओं के मुताबिक दौरे का कार्यक्रम अभी प्रस्तावित है और इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि पार्टी संगठन ने इस दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व इस दौरे को पंजाब में भाजपा की चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा मान रहा है.
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



