चंडीगढ़. पंजाब में लगातार भाजपा की राजनीति गतिविधियां तेज हो गई हैं. अनुमान है कि भाजपा 2027 के चुनाव को लेकर जबरदस्त एजेंडा तैयार कर रही है. इस बीच खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब BJP के वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार शाम राजधानी दिल्ली में बुलाया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह बैठक आने वाले समय के लिहाज़ से काफी अहम मानी जा रही है.
जानकारी के अनुसार, इस मंथन में पंजाब इकाई के भीतर संगठन को मजबूत करने, नई जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर चर्चा होगी. इसके साथ ही राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हो सकती है. साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी रणनीति तय किए जाने की संभावना है.
केवल सिंह ढिल्लों के साथ अहम बैठक
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद केवल सिंह ढिल्लों की यह राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ पहली औपचारिक बैठक होगी. अनुमान है के इस बैठक का पंजाब की राजनीति में अहम रोल होने की संभावना बन सकती है. इसी कारण बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है.केवल सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के बाद सीधे दिल्ली रवाना हो गए.
कई लोग होंगे शामिल
आपको बता दें कि बैठक में पार्टी के संगठन महामंत्री, प्रदेश महासचिव और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बैठक में पार्टी के संगठन महामंत्री, प्रदेश महासचिव और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इनमें केवल ढिल्लों, श्वेत मलिक, अविनाश राय खन्ना, अनिल सरीन, सुनील जाखड़,अश्वनी शर्मा, विजय सांपला और मनोरंजन कालिया के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं जिन्हें बुलाया गया है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

