चंडीगढ़: पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास हुआ। बीजेपी ने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के साथ-साथ मेयर और नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव में भी निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। पार्टी का आरोप है कि प्रशासनिक हस्तक्षेप, राजनीतिक दबाव और सरकारी तंत्र के कथित दुरुपयोग के कारण चुनाव प्रभावित हुए।
ज्ञापन में बीजेपी ने कहा कि संविधान के भाग 9-ए के तहत स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को दिए गए संवैधानिक अधिकारों की भावना को नुकसान पहुंचाया गया। पार्टी का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया और परिणाम घोषित होने के बाद भी कथित अनियमितताएं जारी रहीं।
बीजेपी ने यह भी दावा किया कि कुछ नगर निकायों में आवश्यक संख्या बल नहीं होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने प्रशासनिक सहयोग के जरिए मेयर और अध्यक्ष पदों पर कब्जा करने की कोशिश की। पार्टी के अनुसार, इससे लोकतांत्रिक जनादेश की अनदेखी हुई।बीजेपी ने राज्यपाल से मांग की है कि पूरे मामले का संवैधानिक स्तर पर संज्ञान लिया जाए और चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों की भूमिका की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।
इस दौरान पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि अबोहर में हुई घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उनका दावा है कि बीजेपी के पास 28 निर्वाचित पार्षद और एक विधायक सहित कुल 29 सदस्यों का समर्थन था, जबकि विरोधी पक्ष के पास केवल 20 पार्षद थे। इसके बावजूद उनके अनुसार दूसरे पक्ष के उम्मीदवार को मेयर घोषित करने की कोशिश की गई।हालांकि, इन आरोपों पर पंजाब सरकार या आम आदमी पार्टी की ओर से इस खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- Bihar Morning News : छात्र संगठनों का गर्दनीबाग धरनास्थल पर विरोध प्रदर्शन, पीएचडी शोधार्थियों का लोकभवन मार्च
- ब्लू वाटर में डूबे युवक का दो दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से की पार्क बंद करने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग
- जापान की तकनीक, UP के किसानों की ताकत; खेती से बदलेगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था
- मोदी चालीसा, राम का अवतार… दिल्ली में पीएम को भगवान बताने पर भड़के साधु-संत, कहा- राजनीतिक रोटी सेंकने नहीं सहेंगे भगवान का अपमान नहीं
- कैलारस शुगर मिल फिर से होगी शुरू, राज्य शासन की तरफ से एमएसएमई विभाग ने आमंत्रित की रुचि की अभिव्यक्ति

