चंडीगढ़. पंजाब भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम का गठन किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह बिट्टू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है. माना जा रहा है कि यह फैसला दोआबा और जालंधर क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है. कांग्रेस की राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाले बिट्टू अब भाजपा के लिए संगठन विस्तार की अहम जिम्मेदारी निभाएंगे. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा को पंजाब में बड़ी मदद मिल सकती है.
कांग्रेस में थे सक्रिय
भाजपा में आने से पहले तजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में शामिल रहे हैं. राजनीतिक सूत्रो का यह भी मानना है कि वह प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव रहते हुए उन्होंने रायबरेली में चुनावी प्रबंधन संभाला. इतना ही नहीं साल 2021 में उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का सह-प्रभारी बनाया गया था. 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में उनकी संगठनात्मक भूमिका महत्वपूर्ण रही थी.

जालंधर के रहने वाले बिट्टू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2007 में उन्होंने जालंधर सेंट्रल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वे पनसप के अध्यक्ष भी रहे. भाजपा अब उनके अनुभव का इस्तेमाल दोआबा क्षेत्र में संगठन मजबूत करने, सिख समाज और कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए करना चाहती है.
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

