नई दिल्ली। पंजाब भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ढिल्लों ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
पंजाब में भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प
बैठक के दौरान ढिल्लों ने कहा कि उनका लक्ष्य भाजपा को पंजाब के हर वर्ग, क्षेत्र और समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के एजेंडे को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
महाराजा रणजीत सिंह के सुशासन मॉडल का किया उल्लेख
ढिल्लों ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह का शासन मॉडल आज भी पंजाब के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि इसी सोच को सम्मान देने के लिए अपने कार्यालय में महाराजा रणजीत सिंह का चित्र लगाया गया है, जो न्यायपूर्ण, समावेशी और जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।
बठिंडा एम्स के लिए जताया आभार
पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि नड्डा के प्रयासों से ही बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिससे पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर जल्द शुरू करने की मांग
बैठक में ढिल्लों ने सीमावर्ती जिलों की स्वास्थ्य जरूरतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने फिरोजपुर में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कार्य को शीघ्र पूरा कर उसे जल्द शुरू करने की मांग की। उनका कहना था कि इसके शुरू होने से फिरोजपुर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
नड्डा ने दिया सहयोग का भरोसा
जेपी नड्डा ने पंजाब के विकास और जनकल्याण को लेकर केवल सिंह ढिल्लों की सोच की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और मजबूत होगी तथा राज्य के विकास संबंधी प्रयासों में केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
- CG Crime News: सड़क पर धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, दूध देने जाते समय हुई वारदात, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी
- उज्जैन में ‘नागपंचमी’ पर उमड़ा आस्था का सैलाब: टूट गए पिछले साल के रिकॉर्ड, 4 लाख बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
- त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर सख्ती: ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत प्रदेशभर में कार्रवाई, 300 किलो एनालॉग पनीर सील, कई खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
- अयोध्या से बड़ी खबर: राम जन्मभूमि ट्रस्ट से हटाए गए 2 प्रमुख कर्मचारी, एंट्री बैन के बाद मचा हड़कंप


