पंजाब में कई गंभीर वारदातों में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को अबू धाबी से भारत लाया गया है। वह कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है। पंजाब पुलिस की मांग पर पिंडी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद विदेश मंत्रालय और यूएई अधिकारियों के सहयोग से पंजाब पुलिस की टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे सफलतापूर्वक भारत लाया गया।
गुरदासपुर-बटाला में पिंडी का आतंक
आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी का आतंक पंजाब में गुरदासपुर और बटाला क्षेत्र में फैला हुआ था। पेट्रोल बम हमला, हमले और रंगदारी जैसी संगीन वारदातों में वह शामिल रहा है। पंजाब में बटाला पुलिस की मांग पर रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किया गया था। जिसपर तुरंत कार्रवाई करते एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम 24 सितंबर को अबू धाबी के लिए रवाना हुई।

अप्रैल 2024 में हैप्पी पासिया को FBI ने किया अरेस्ट
अबू धाबी में पंजाब पुलिस की टीम ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और यूएई अधिकारियों के सहयोग से सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को भारत लेकर लौट आई। परमिंदर सिंह का सीधा संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशन (BKI) प्रमुख हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2024 में अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने हैप्पी पासिया को गिरफ्तार किया था। रिंदा और पासिया पंजाब में 13 से ज्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल रहे हैं
- छतरपुर में महिला के साथ बर्बरता: मारपीट का वीडियो वायरल, बमीठा थाने में मामला दर्ज
- गुजरात में विजयादशमी की धूम: बहुचराजी में 300 करोड़ का नवलखा हार और रावण दहन का उत्साह
- बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी की हत्या से फैली सनसनीः आक्रोशित परिजनों ने थाने के सामने NH पर लगाया जाम
- PK ने IGIMS पहुंचकर जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से की मुलाकात, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य अपडेट
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ‘ब्रेक’: टोल प्लाजा से जा टकराई ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप, 2 की मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल
