चंडीगढ़। गमाडा ने 42 साइटों की मेगा ई-नीलामी के चलते 6 जिलों के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इनमें मोहाली समेत लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में अस्पताल, होटल और कॉमर्शियल साइटें शामिल हैं। नीलामी में जिन अस्पताल साइटों को प्रमुखता दी है, वे आम प्रोजेक्ट नहीं हैं।
होटल साइटें एयरपोर्ट, आईटी सिटी और हाईवे बेल्ट के पास रखी गई हैं। इन लोकेशनों पर छोटे होटल नहीं, बल्कि बड़े ब्रांड कन्वेंशन सेंटर आने की तैयारी है। इससे नौकरियां बनेंगी, साथ में टूरिज्म के नए हब बनाने का प्लान तैयार किया गया है। इंडिया सेमिकंडक्टर मिशन के तहत सेमिकंडक्टर लैब के कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया लि. के विस्तार के लिए मिले 4500 करोड़ सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि संकेत हैं कि मोहाली को चिप डिजाइन, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट हब बन रहा है।
READ THIS :-

मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा, गमाडा ग्रेटर मोहाली में ऑनलाइन 5460 करोड़ की साइटों की नीलामी करेगी। मेगा नीलामी 14 जनवरी से 11 फरवरी तक होगी। इसी क्रम में गमाडा की ओर से साल 2026 की पहली मेगा नीलामी आयोजित की जाएगी।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
