मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं (फरवरी/मार्च 2026) के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है।
बोर्ड के अनुसार पूर्ण विषयों (ओपन स्कूल सहित) के अंतर्गत कंपार्टमैंट और री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, ग्रेड और प्रदर्शन सुधार तथा वोकेशनल, एनएसक्यूएफ विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यालय प्रमुख अपने-अपने स्कूलों के परीक्षार्थियों को समय रहते सूचना दें, ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित न रह जाए। साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि डेटशीट एवं अन्य आवश्यक जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी या किसी प्रकार की सहायता के लिए विद्यार्थी तथा स्कूल की वैबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज

