चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आठवीं, दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में बड़ा बदलाव किया है। बच्चों की बौद्धिक क्षमता को और भी अधिक विकसित करने के लिए अब 50,50 ट्रिक के अनुसार अब प्रश्नपत्र तैयार होंगे।
आपको बता दे कि बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब प्रश्नपत्र में 50 प्रतिशत प्रश्न पाठ्य-पुस्तक की विषय-वस्तु (कांसेप्ट आधारित) से पूछे जाएंगे, जबकि बाकी 50 प्रतिशत प्रश्न पाठ्य-पुस्तकों के अभ्यास और प्रश्न बैंक से लिए जाएंगे। इस पैटर्न के अनुसार ही अब छात्रों को परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
इस बदलाव के बारे में बोर्ड का कहना है कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की कॉन्सेप्चुअल अंडरस्टैंडिंग को मजबूत करना और केवल रटकर परीक्षा देने की प्रवृत्ति को कम करना है। बोर्ड के उप-सचिव (अकादमिक) की ओर से 10 जून को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी शिक्षा) को जारी पत्र में कहा गया है कि इस नई व्यवस्था की जानकारी सभी शिक्षकों तक पहुंचाई जाए और विद्यार्थियों को नए पैटर्न के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करवाई जाए। अब ऐसी व्यवस्था में बच्चों को पूरे पाठ को सही तरह से पढ़ कर जाना होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि इससे छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम को समझने और विषय की मूल अवधारणाओं पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे बच्चों का आईक्यू लेवल भी बढ़ने की संभावना है।
- अंकिता भंडारी प्रकरण: त्वरित गिरफ्तारी, वकील का बदलाव और आर्थिक संबल… जानिए धामी सरकार के 5 बड़े कदम
- CG News : नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन का एक्शन, बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सील
- Nana Patekar Prayer Meet: नाना पाटेकर की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे, शिवाजी साटम से लेकर IAS तुकाराम भी आए नजर
- मध्य प्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष
- देहरादून में 16.6 किलो गांजा जब्ती पर मुजफ्फरपुर से सप्लायर गिरफ्तार!
