अमृतसर। पंजाब में धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर से पंजाब के अलग अलग स्थान को टार्गेट बनाने की प्लानिंग की है। इसमें अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा समेत अन्य कई जिलों के स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से लोगों में दहशत है, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई है। खबर है कि अब पंजाब सिविल सचिवालय समेत राज्य के अलग-अलग धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
धमकी भरी ईमेल में लिखा गया है कि श्री दुर्ग्याना मंदिर अमृतसर, श्री मुक्तेश्वर मंदिर पठानकोट, श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर, श्री मैसर मंदिर बठिंडा और श्री काली माता मंदिर पटियाला बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके पहले भी मिली है धमकी आपको बता दें के इसके पहले भी पंजाब में धमकियों का सिलसिला चलता ही रहा है। ईमेल के जरिए कई बार सरकारी इमारतों और स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली।
कई स्कूलों को धमकी के बाद खाली करवाया है। वही हाल ही में बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जो ऐसे ही धमकी भरे मेल भेजा किया करता था। लेकिन अब इसकी गिरफ्तारी के बाद भी लगातार यह सिलसिला पंजाब में चल रहा है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

