जालंधर. पंजाब में लगातार धमकियों का सिलसिला चल रहा है. इस बार धमकी देने वाले ने एक नहीं बल्कि कई जगहों को टारगेट में रखा है. चुनावी तैयारी के बीच बड़ी खबर यह है कि राहुल गांधी के संगरूर दौरे पर भी धमाका करने की ख़बर सामने आई है. इसी के साथ यह भी पता चली है कि रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की धमकी मिली है. जालंधर में दो स्कूलों एपीजे स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया.
बच्चों को बचाने की दी समझाईश
जानकारी के मुताबिक, स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया गया. धमकी भरे ईमेल में बच्चों को बचाने से संबंधित संदेश होने की बात भी सामने आई है. हालांकि, धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की जांच और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई महत्वपूर्ण है.
फिलहाल, धमकी की आधिकारिक पुष्टि और स्कूल परिसरों की तलाशी से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है. स्कूलों के संबंध में ई-मेल में दोपहर 12:11 बजे धमाके करने का जिक्र किया गया था, जिसके बाद से ही सुरक्षा बलों और बम निरोधक दस्तों ने संबंधित परिसरों को घेरकर गहन तलाशी अभियान शुरु कर दिया है.
राहुल गांधी के दौरे का जिक्र
सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय यह भी है कि इसी ई-मेल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान भी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है. इस दौरे में बड़ी संख्या में लोगों के एकजुट होने की संभावना है ऐसे में कई स्थानीय VIP भी वहां जुटेंगे. ऐसे में सुरक्षा के लिहाज़ से यह एक बड़ी चुनौती पुलिस के लिए बनने वाली है.
रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की तैयारी
प्राप्त हुई मेल में चेतावनी दी गई है कि 1 नवंबर को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लोग सफर करने से बचें. इसके अलावा अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना और बठिंडा के रेलवे ट्रैक पर आईईडी (आईईडी) ब्लास्ट करने की बात भी लिखी गई है.एक साथ कई संवेदनशील ठिकानों, शिक्षण संस्थानों, रेलवे मार्गों और राजनीतिक कार्यक्रमों को निशाने पर लिए जाने की इस चेतावनी के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमकी भरा मेल आखिर कहाँ से और किसने भेजा है.
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब पंजाब में अशांति फैलाने का काम किया जा रहा है. इसके पहले भी जालंधर के स्कूलों को इससे पहले भी कई बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को करीब 10 से 11 स्कूलों, जनवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा बल्लां दौरे से पहले, 1 मार्च 2026 को कई शिक्षण संस्थानों, 7 मई 2026 को करीब 5 से 6 स्कूलों और 30 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले भी धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थीं.
- CG Accident Video : दर्दनाक सड़क हादसा, कार से टक्कर के बाद उछलकर विपरित लेन में गिरा युवक, चपेट में आई स्कूटी सवार दो महिलाएं
- 11.63 करोड़ की साइबर ठगी में सिंगरौली के 2 आरोपी गिरफ्तार, सत्य सनातन ट्रस्ट के बैंक खाते से जुड़ा मामला, अब तक 8 दबोचे गए
- अनंत सिंह की जमानत रद्द होने पर JDU का बयान, नीरज कुमार बोले- जैसा करोगे वैसा भरोगे न्यायपालिका सर्वोपरि
- भारत में गरीबी पर वर्ल्ड बैंक की रिपोर्टः पिछले 12 साल में 49.6 Cr लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले, मोदी सरकार की योजनाओं ने बदली तस्वीर
- पीएम मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, बनासकांठा में 14 हजार करोड़ का दिया तोहफा

