दीनानगर/डेरा बाबा नानक: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. हर आए दिन सीमा पर हाथियार की सप्लाई और ड्रोन मूवमेंट दिखाईं देता है. इस कड़ी में बॉर्डर एरिया में पुलिस और बी.एस.एफ. के जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें एक पाकिस्तानी ड्रोन, 2 विदेशी पिस्टल और 3 मैगजीन बरामद करने में बड़ी कामयाबी मिली है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बॉर्डर एरिया में बी.एस.एफ. और पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान बॉर्डर चक्की बसंत के पास खेतों से एक पाकिस्तानी ड्रोन, 2 विदेशी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 मैगजीन बरामद की गई है. पुलिस ने ड्रोन और हथियारों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये हथियार बॉर्डर पार से किसके लिए भेजा गया था और वह किस नेटवर्क से जुड़े हैं.
सिक्योरिटी फोर्स कर रही काम
आपको बता दें कि सीमा में आये दिन घटनाएं होती रहती है. ड्रोन के जरिए एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है जो हथियारों की तस्करी करता है. अधिकारियों के मुताबिक, बॉर्डर एरिया में ड्रग स्मगलिंग और हथियारों की स्मगलिंग को रोकने के लिए सिक्योरिटी फोर्स लगातार सर्विलांस और सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, इस रिकवरी को बॉर्डर पार हथियारों की स्मगलिंग की कोशिशों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
- जड़ें बिहार की, उड़ान आसमान जैसी, प्रेरणा का Natureship दे रहा है देसी स्वाद को ग्लोबल पहचान!
- CG में दर्दनाक हादसा : स्कूल जाने निकली मासूम की मौत, अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आई बच्ची
- चतरा में पुलिस टीम पर पथराव, पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, 5 जवान घायल, 5 वाहन क्षतिग्रस्त
- सड़क न होने का दर्द: नागपुर से आया शव, कीचड़ भरे रास्ते के कारण बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा घर
- सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर की बदलेगी व्यवस्था, दिल्ली सरकार ला रही नई पॉलिसी



