पंजाब में शुक्रवार को पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया है। गौरतलब है की कर्मचारियों और नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गई थीं, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार सुबह तक जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर सहित पूरे प्रदेश में पनबस-पीआरटीसी यूनियन ने विरोध जताते हुए हड़ताल कर दी है।
सरकार द्वारा किलोमीटर योजना को लेकर टेंडर खोलने से पहले ही देर रात को पुलिस द्वारा यूनियन के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इससे नाराज होकर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद करने का फैसला किया है। बस स्टैंड बंद करने से सुबह नौकरीपेशा लोगों व रोजाना बस में यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों के अनुसार बीती रात को तीन चार बजे घरों में जाकर नेताओं को गिरफ्तार करना काफी निंदनीय है। जो नेता घर पर नहीं थे उनके घर पर भी जाकर तलाशी ली गई है। इस कार्रवाई को लेकर सेंटर बॉडी की तरफ से हमें ऑर्डर हुआ है कि पंजाब भर के सभी बस स्टैंड बंद कर दिए जाएं। जब पश्चिम बस स्टैंड के अंदर खड़ी है वह अंदर ही रहेंगे जो बाहर है वह बाहर ही रहेगी।

अगली रणनीति को लेकर जो भी सेंट्रल बॉडी से आदेश आएंगे उसे पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक का नेताओं को छोड़ नहीं जाता तब तक यह हड़ताल निश्चित कल के लिए जारी रहेगी।
- घर के बाहर जूते चप्पल उतारने की है आदत, तो मुसीबत में डाल सकती है ये …
- ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
- ईरान युद्ध को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ट्रम्प पर भड़कीं, कहा- अमेरिका ने विश्व पटल पर अपना प्रभाव खो दिया
- MBBS रिजल्ट में गड़बड़ीः हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान खुलासा, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण मिले गलत नंबर
- नीतीश सरकार को लेकर तेजस्वी यादव बोले- बिहार में लोकतंत्र नहीं, तंत्र-मंत्र की सरकार

